सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले में निवासरत गरीबी रेखा श्रेणी दसवीं कक्षा पास युवको को उड़ीसा के कटक स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा को यह प्रशिक्षण स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की विशेष परियोजना के तहत दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए युवाओं का पंजीयन जिला पंचायत बस्तर कार्यालय में आगामी एक दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे से किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण में जिले के 59 गरीब युवाओं को कटक स्थित सिक्युरिटी इंटेलीजेंस सर्विस नामक संस्थान में प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।

इन सभी छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी मिल गया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत बस्तर द्वारा स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत पहले चरण में सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले गरीब युवाओं को राज्य तथा राज्य के बाहर स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक और व्यवसायिक संस्थानों में नौकरी मिल गयी है।

छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण प्राप्त चौदह युवा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के व्यवसायिक संस्थान में कार्यरत हैं। इसी तरह प्रशिक्षण प्राप्त बीस युवा सबलपुर और ग्यारह युवा झारखंड राज्य में सुरक्षागार्ड के पदो पर कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थिति औद्योगिक संस्था ग्रासीम सीमेंट लिमिटेड में भी बस्तर के यह प्रशिक्षित युवा कार्य कर रहे हैं।

दूसरे चरण में जिले के गरीबी रेखा श्रेणी के ग्रामीणों को सेक्युरिटी इंटेलीजेंस सर्विस संस्थान में छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण दिलाने के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण के लिए युवाओं का पंजीयन एक दिसम्बर से किया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक माह का होगा। प्रशिक्षण के बाद सेक्युरिटी इंटेलीजेंस सर्विस संस्थान द्वारा उत्तीर्ण युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए जिले के गरीबी रेखा श्रेणी के 18 से 35 वर्ष आयु वाले युवक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण के लिए युवकों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर, वजन 55 किलोग्राम, सीना बिना फुलाए 32 इंच तथा फुलाने के बाद 34 इंच निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवकों को ऊंचाई में ढाई सेंटीमीटर की छूट भी दी गयी है। प्रशिक्षण के इच्छुक उपरोक्त अर्हता रखने वाले गरीबी रेखा श्रेणी के युवक एक दिसम्बर को जिला पंचायत कार्यालय जिला बस्तर के सभागार में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित अन्य सभी जानकारियों के लिए जिला पंचायत कार्यालय जिला बस्तर से भी सम्पर्क किया जा सकता है।


चिट्ठाजगत