विदेशी निवेश पर 15.3 बिलियन डॉलर

अक्तूबर, 2009 में निर्यात में 6.6 प्रतिशत की गिरावट
अप्रैल-सितम्बर, 2009 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 15.3 बिलियन अमरीकी डॉलर पर

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अक्तूबर, 2009 के दौरान निर्यात के संबंध में लगाये गये तीव्र अनुमान यह प्रदर्शित करते हैं कि मई ,2008 में 39 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले भारतीय निर्यात में सुधार हुआ है और उसमें स्थिरता आई है।

अक्तूबर, 2009 में डॉलर के संदर्भ में निर्यात में 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई (अक्तूबर, 2008 में यह 14.13 अरब अमरीकी डॉलर जो अक्तूबर, 2009 में गिरकर 13.19 अरब अमरीकी डॉलर रह गया)।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा ने कहा कि निर्यात में स्थिरता को आईएमएफ के उस अनुमान के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जिसमें उसने वर्ष 2009 के दौरान विश्व व्यापार में 11.9 प्रतिशत का अनुमान लगया था। इसके साथ उसने तेल की वस्तुओं के दामों में 36.6 प्रतिशत की तथा गैर-र्इंधन वस्तुओं के दामों में गिरावट का भी अनुमान लगाया था।

अगर क्षेत्रवार विश्लेषण करे तो पता चलता है कि अप्रैल-अक्तूबर, 2009 के दौरान हाथ से बनें धागों, कपडों , तम्बाकू, फल तथा सब्ज़ियों के क्षेत्र ने वैश्विक मंदी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है और अप्रैल-अक्तूबर, 2009 के दौरान सॉफ्टवेयर निर्यात में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा ने ने बताया कि वर्तमान आर्थिक मंदी के बावजूद अप्रैल-सितम्बर, 2009 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह 15.3 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा जबकि पिछले वित्ता वर्ष में यह 17.2 बिलियन अमरीकी डॉलर था। जब से (अगस्त, 1991-सितम्बर, 2009) भारत में आर्थिक उदारीकरणों को लागू किया है तब से भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 121.85 बिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर हो गया है।


चिट्ठाजगत