क्या भारत में पारिवारिक फिल्मी मनोरंजन मंगल ग्रह में पाया जाता है।
डिज्नी के दिग्गज ने पूछा भारत में कहां है पूरे परिवार के लिए भरपूर फिल्मी मनोरंजन ?
7 डेज़ इन स्लो मोशन के निर्देशक और अनेक वर्षों से डिज्नी फीचर एनीमेशन से जुड़े उमाकांथ थुमरूगोटी ने इस बात पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है कि देश में कला फिल्मों और बड़ी व्यावसायिक फिल्मों के बीच इतनी बड़ी खाई है कि उसे आम तौर पर पाटना संभव नहीं हो पाता।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हर कोई चाहता है कि वह पूरे परिवार के साथ ऐसी फिल्म देख सके, जिसका आनन्द पूरा परिवार उठा सके, लेकिन लोगों की यह मनोकामना पूर्ण नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर 7 डेज़ इन स्लो मोशन की निर्माता सौम्या श्रीरमण भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी कहा कि आज पूरे परिवार के लिए स्वस्थ और मनोरंजनकारी फिल्मों का अभाव है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने विचार व्यक्त किया कि फिल्म टिकटों के बहुत ऊंचे दामों के कारण भी लोग परिवार के साथ फिल्में नहीं देख पा रहे हैं।
7 डेज़ इन स्लो मोशन के बारे में उमाकांथ थुमरूगोटी ने बताया कि यह फिल्म पूरे परिवार के लिए बनाई गई है, जिसमें बताया गया है कि भारत के मध्यवर्गीय परिवार में बच्चों पर पढार्ऌ का कितना जोर रहता है।