छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में गत 24 नवम्बर से चल रहे राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल जूडो, बेसबॉल, बालबेडमिंटन प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित किए गए परिणाम इस प्रकार है:-
जूडो बालक-14 वर्ष की आयु समूह
राज्यस्तरीय शालेय प्रतियोगिता के अन्तर्गत जूडो बालक 14 वर्ष की आयु समूह में 25 किलोग्राम के वजन समूह में बस्तर जोन के प्रतिभागी श्री संजय धुव प्रथम, दुर्ग जोन के श्री गोविंद द्वितीय और रायपुर जोन के श्री अमन शर्मा तृतीय रहे।
चौदह वर्ष की आयु समूह में बालक वर्ग के 30 किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के श्री राहुल प्रथम, बस्तर जोन के श्री अंकित घोष द्वितीय और रायपुर जोन के श्री योगेश साहू तृतीय स्थान पर रहे।
पैतीस किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के श्री निखिल प्रथम, रायपुर जोन के श्री सोनू द्वितीय और जशपुर जोन के श्री कुणाल तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु समूह में 40 किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के श्रेयांश एस.चन्द्र प्रथम, जशपुर जोन के श्री रितेश द्वितीय और बस्तर जोन के श्री मुकेश स्वामी तृतीय स्थान पर रहे। पैंतालिस किलोग्राम के वजन समूह में रायपुर जोन के श्री भीषम वर्मा प्रथम, दुर्ग जोन के श्री सुनील द्वितीय और बस्तर जोन के श्री सुरेश कुमार मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पचास किलोग्राम के वजन समूह में राजनांदगांव जोन के श्री मंगलू प्रथम और बस्तर जोन के श्री आशुतोष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पचास किलोग्राम से अधिक वजन समूह में 14 वर्ष की आयु समूह की जूडो स्पर्धा में रायपुर जोन के श्री शुभम तिवारी प्रथम और बस्तर जोन के श्री आबिद मेमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जूडो बालिका वर्ग-14 वर्ष आयु समूह
बालिका वर्ग की 14 वर्ष आयु समूह की जूडो स्पर्धा में भी बस्तर जोन का वर्चस्व रहा। इसके अन्तर्गत 23 किलोग्राम के वजन समूह में बस्तर जोन की कुमारी मालती भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दुर्ग जोन की अराधना ने दूसरा स्थान हासिल किया। सत्ताईस किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन की रमा आदित्य ने प्रथम, रायपुर जोन की रक्षा ओझा ने द्वितीय और बस्तर जोन की सुनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बत्तीस किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन की पुनिता चौहान ने प्रथम, दुर्ग जोन की खुशबू मांझी ने द्वितीय और बस्तर जोन की उमेश्वरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अड़तीस किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन की सरस्वती ने प्रथम, बस्तर जोन की सुमन ने दूसरा और दुर्ग जोन की सी.मृणालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चालीस किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन की सप्रिक्षा ने प्रथम, बस्तर जोन की रत्ना कश्यप ने द्वितीय और बिलासपुर जोन की उपमा आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चौवालिस किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन रेश्मा मंदर ने पहला, बिलासपुर जोन की रोशनी साहू ने दूसरा और बस्तर जोन की उमेश्वरी ने तीसरा स्थान प्राप्त की। चौवांलिस किलोग्राम से अधिक वजन समूह में 14 वर्ष की आयु समूह की बालिका वर्ग की जूडो स्पर्धा में दुर्ग जोन की दीक्षा शुक्ला ने प्रथम और रायपुर जोन की चिनमई चन्द्राकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूडो सत्रह वर्ष की आयु समूह बालक-बालिका
बालक वर्ग में 40 किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के लोकेश्वर ने प्रथम, रायपुर जोन के अजय तिवारी ने द्वितीय और बिलासपुर जोन के सुखदेव ने तृतीय स्थान हासिल किया। पैंतालिस किलोग्राम के वजन समूह में रायपुर जोन के बॉबी ठाकुर ने प्रथम, राजनांदगांव जोन के संजय रोहिला ने द्वितीय और दुर्ग जोन के अंकुश ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। पचास किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन के दिपेश आदित्य ने प्रथम, जशपुर जोन के दीपक शाण्डे ने द्वितीय और रायपुर जोन के जयकुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पचपन किलोग्राम वजन समूह में रायपुर जोन के अजय राय ने प्रथम, राजनांदगांव जोन के प्रवीण साहू ने द्वितीय, जशपुर जोन के नीलेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साठ किलोग्राम वजन समूह में रायपुर जोन के अमोल तिवारी ने पहला, दुर्ग जोन के महेश्वर ने दूसरा और बिलासपुर जोन शिवशंकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पैंसठ किलोग्राम वजन समूह में रायपुर जोन के भुवनेश्वर सिंह ने प्रथम, बस्तर जोन के विजय सिंह ने दूसरा और बिलासपुर जोन के अजय साण्डे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इकहत्तर किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के लोकेश निर्मलकर ने प्रथम और बस्तर जोन के विकास नेताम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इकहतर किलोग्राम से अधिक वजन समूह में बस्तर जोन के तल्हा लिल्हा ने प्रथम, रायपुर जोन के अविनाश त्रिपाठी ने द्वितीय और जशपुर जोन के संतोष विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में 17 वर्ष की आयु समूह में 36 किलोग्राम के वजन समूह में बस्तर जोन की कविता राव ने प्रथम, बिलासपुर जोन की जमुना बरेड ने द्वितीय और रायपुर जोन की विद्या साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चालीस किलोग्राम के वजन समूह में रायपुर जोन की डॉली लुण्डवानी ने प्रथम और बिलासपुर जोन की सुधा नेताम ने द्वितीय तथा दुर्ग जोन की श्वेता यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौवांलिस किलोग्राम की वजन समूह में दुर्ग जोन की प्रियंका बाकुरे ने पहला, बस्तर जोन की आरती बघेल ने दूसरा और रायपुर जोन की दीपा साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अड़तालिस किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन की पायल हिरवानी ने पहला, रायपुर जोन की वैभवी वर्मा ने दूसरा और बस्तर जोन की मयूरी दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बावन किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन की कुसुमलता ने प्रथम, रायपुर जोन की लक्ष्मी ने दूसरा और दुर्ग जोन की ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छप्पन किलोग्राम के वजन समूह में बस्तर जोन की भारती भवनी ने प्रथम और रायपुर जोन की पूनम साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इकसठ किलोग्राम के वजन समूह में कोई प्रतिभागी नहीं थे। किन्तु 61 किलोग्राम से अधिक के वजन समूह में रायपुर जोन की दीक्षा लखवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूडो उन्नीस वर्ष की आयु समूह के बालक-बालिका
40 किलोग्राम के वजन समूह में बालक वर्ग की स्पर्धा में रायपुर जोन के शंकर लाल ने प्रथम, बस्तर जोन के पवन त्रिपाठी ने द्वितीय और बिलासपुर जोन के हितेश कैवर्त्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पैंतालिस किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के अलेक्जेण्डर ने प्रथम, रायपुर जोन के मयंक नायडू ने द्वितीय और बिलासपुर जोन के महेश साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पचास किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के पीयूष नारंग ने प्रथम, बिलासपुर जोन के देवदर्शन ने दूसरा और राजनांदगांव जोन के अंशुल मालू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पचपन किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के बैजनाथ गुप्ता ने प्रथम, बिलासपुर जोन के असगर मोहम्मद ने द्वितीय और बस्तर जोन के सुरेश नाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साठ किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के नरेन्द्र भंसारे ने प्रथम, बिलासपुर जोन के अश्विनी यादव ने द्वितीय और रायपुर जोन के के. संतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पैंसठ किलोग्राम के वजन समूह में रायपुर जोन के मयंक शर्मा ने प्रथम, दुर्ग जोन के मुस्तफा अली ने द्वितीय और बिलासपुर जोन के प्रमोद कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इकहत्तर किलोग्राम के वजन समूह में रायपुर जोन के सहुल सिध्दकी ने पहला, जशपुर जोन के मनोज सिंह ने दूसरा और दुर्ग जोन के गणेश वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इकहत्तर किलोग्राम से अधिक वजन समूह में दुर्ग जोन के आकाश मुखर्जी ने प्रथम और रायपुर जोन के महेन्द्र कुमार धुव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूडो बालिका 19 वर्ष के आयु समूह में वजन के अनुसार हुयी स्पर्धा में 36 किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन की अनिता रगडे ने प्रथम, बस्तर जोन की अंजना धुव ने द्वितीय और दुर्ग जोन की माया देवांगन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चालीस किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन की श्राव्या राव ने प्रथम, रायपुर जोन की पिंकी सिंह ने द्वितीय और बस्तर जोन की फूलमती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चौवालिस किलोग्राम के वजन समूह में बिलासपुर जोन की भुवनेश्वरी ने प्रथम, दुर्ग जोन की हेमा ने द्वितीय और बस्तर जोन की ललिता गोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अड़तालिस किलोग्राम के वजन समूह की दुर्ग जोन की स्नेहा रेड्डी ने प्रथम, बस्तर जोन की पार्वती कश्यप ने द्वितीय और राजनांदगांव जोन की यासमिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बावन किलोग्राम के वजन समूह में बस्तर जोन की सुमन साहू ने प्रथम, दुर्ग जोन की विभा ठाकुर ने द्वितीय और रायपुर जोन की राखी परसे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छप्पन किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन की तेसिन साहू ने प्रथम, बस्तर जोन की आशिता प्रकाश ने द्वितीय और रायपुर जोन की सुमन बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इकसठ किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन की अंकिता ने प्रथम और बस्तर जोन की विमला नागवंशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्नीस वर्ष की आयु समूह में इकसठ किलोग्राम से अधिक वजन समूह की जूडो की बालिका वर्ग की स्पर्धा में बस्तर जोन की मकसुध हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दुर्ग जोन की सृष्टि एस.मेनन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बॉलबेडमिंटन
19 वर्ष के आयु समूह के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित बॉलबेडमिंटन प्रतियोगिता के घोषित अंतिम परिणामों के अनुसार बालक वर्ग में दुर्ग जोन ने बॉलबेडमिंटन में प्रथम स्थान हासिल किया। बिलासपुर जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बस्तर जोन ने बॉलबेडमिंटन में तीसरा स्थान हासिल किया।
बाल बेडमिंटन बालिका वर्ग में 19 वर्ष की आयु समूह के लिए आयोजित स्पर्धा में भी दुर्ग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बस्तर जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बेसबॉल
19 वर्ष की आयु समूह में बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित बेसबॉल स्पर्धा के भी अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आयोजित स्पर्धा में बालक वर्ग में बिलासपुर जोन ने बेसबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बस्तर जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजनांदगांव जोन ने बेसबॉल बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्नीस वर्ष की आयु समूह में बेसबॉल में बालिका वर्ग के लिए आयोजित स्पर्धा में दुर्ग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजनांदगांव जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और बिलासपुर जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।