छत्‍तीसगढ़ मस्टर रोल कांड

छत्‍तीसगढ़ में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने वाले पांच रोजगार सहायक बर्खास्त

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर से सटे कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने और गंभीर वित्तीय अनियमित्ता बरतने पर पांच रोजगार सहायकों को छत्‍तीसगढ़ सरकार ने सेवा बर्खास्त कर दिया गया है।

छत्‍तीसगढ़ रोजगार गारंटी योजना के कार्यो की सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त शिकायतों के आधार पर कबीरधाम जिला छत्‍तीसगढ़ के कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोरखपुर कला के रोजगार सहायक श्री सुनील कुमार साहू, सिंघनपुरी ग्राम के रोजगार सहायक सुश्री उमला कौशिक, ग्राम राम्हेपुर के श्री मनीराम तुर्केले, पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम बघर्रा के रोजगार सहायक रमा वैष्णव और ग्राम रूसे के रोजगार सहायक चरण सिंह को बर्खास्त कर दिया है।

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के कबीरधाम जिला कलेक्टर श्री सिध्दार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त शिकायतों के बाद इन रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। रोजगार सहायकों के जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरेंद्र दुगे द्वारा उक्त रोजगार सहायकों को संविदा सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई।

छत्‍तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण में रोजगार सहायक श्री सुनील साहू और सुश्री उमला कौशिक द्वारा मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी भरकर अनियमितता की शिकायत मिली थी। रोजगार सहायक श्री मनीराम तुर्केले, सुश्री रमा वैष्णव और चरण सिंह पर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में अनियमितता बरती गई थी।


चिट्ठाजगत