लो भाई चुनाव आया और भाई लोगों की कुछ शामत भी - नगरीय चुनावों में असामाजिक तत्वों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के लिए सभी जिलों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने सहित मतदान के पूर्व होटलो एवं लॉजों की सघन जांच करने के भी निर्देश दिये गए हैं। Read Full Kaput Article »
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले में निवासरत गरीबी रेखा श्रेणी दसवीं कक्षा पास युवको को उड़ीसा के कटक स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा को यह प्रशिक्षण स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की विशेष परियोजना के तहत दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए युवाओं का पंजीयन जिला पंचायत बस्तर कार्यालय में आगामी एक दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे से किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण में जिले के 59 गरीब युवाओं को कटक स्थित सिक्युरिटी इंटेलीजेंस सर्विस नामक संस्थान में प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।
इन सभी छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी मिल गया है। Read Full Kaput Article »
छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी और पिछड़े अंचलों में रहने वाले किसानों तक अब खेती-किसानी के उन्नत और आधुनिक तरीके पहुंचने लगे हैं किसानों को इससे होने वाले फायदे भी नजर आने लगे हैं और वे इन्हें खुशी-खुशी अपना भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पिछड़े आदिवासी बाहुल्य अंचलों में संचालित राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियोजना से किसानों ने अपने खेतों में अरहर, रागी, रामतिल और सब्जी आदि फसलों के साथ मछली उत्पादन में आशातीत सफलता पायी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के बस्तर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड वास्तानार विकासखंड के ग्राम तोरागुर, जामगांव, लालागुड़ा और पीरमेटा के किसानों ने इस परियोजना के तहत स्थानीय कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन लेकर अपने खेतों की जमीन में फसल उत्पादन बढ़ाकर एक तरह से सोना उपजाना सीख लिया है। इन गांव के किसानों ने कृषि महाविद्यालय सहित राज्य शासन के कृषि विभाग के सहयोग से उन्नत खेती को अपनाकर साग-सब्जी उत्पादन करने के साथ ही दलहन-तिलहन फसलों के अलावा रागी कुल्थी जैसी लघु धान्य फसलों का बेहतर उत्पादन करने के तरीके सीख लिये हैं। इन गांवों के किसानों ने राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियोजना के जरिए कृषि महाविद्यालय की मदद से छोटे-छोटे तालाबों में मछली पालन और बतख पालन करना भी जान लिया है। Read Full Kaput Article »
छत्तीसगढ़ में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने वाले पांच रोजगार सहायक बर्खास्त
छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने और गंभीर वित्तीय अनियमित्ता बरतने पर पांच रोजगार सहायकों को छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवा बर्खास्त कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ रोजगार गारंटी योजना के कार्यो की सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त शिकायतों के आधार पर कबीरधाम जिला छत्तीसगढ़ के कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोरखपुर कला के रोजगार सहायक श्री सुनील कुमार साहू, सिंघनपुरी ग्राम के रोजगार सहायक सुश्री उमला कौशिक, ग्राम राम्हेपुर के श्री मनीराम तुर्केले, पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम बघर्रा के रोजगार सहायक रमा वैष्णव और ग्राम रूसे के रोजगार सहायक चरण सिंह को बर्खास्त कर दिया है। Read Full Kaput Article »
विश्व एड्स दिवस एक दिसम्बर के अवसर पर छत्तीसगढ़ में एड्स के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या में 30 नवम्बर को शाम पांच बजे राजधानी रायपुर के गौरव पथ पर रेड रिबिन क्लब के सदस्यों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा मोमबत्ती जलाकर एड्स की भयावता के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संचालक और विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण श्री अजय पाण्डेय और रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। Read Full Kaput Article »
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पोस्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के अधीक्षक श्री के.एस.भगत को छात्रावास में अपने मित्रों के साथ शराब पीने, फर्नीचर और शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को डराने-धमकाने तथा अनुचित व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक के विरूध्द शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर से जांच कराई थी। Read Full Kaput Article »
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में गत 24 नवम्बर से चल रहे राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल जूडो, बेसबॉल, बालबेडमिंटन प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित किए गए परिणाम इस प्रकार है:-
जूडो बालक-14 वर्ष की आयु समूह
राज्यस्तरीय शालेय प्रतियोगिता के अन्तर्गत जूडो बालक 14 वर्ष की आयु समूह में 25 किलोग्राम के वजन समूह में बस्तर जोन के प्रतिभागी श्री संजय धुव प्रथम, दुर्ग जोन के श्री गोविंद द्वितीय और रायपुर जोन के श्री अमन शर्मा तृतीय रहे।
चौदह वर्ष की आयु समूह में बालक वर्ग के 30 किलोग्राम के वजन समूह में दुर्ग जोन के श्री राहुल प्रथम, बस्तर जोन के श्री अंकित घोष द्वितीय और रायपुर जोन के श्री योगेश साहू तृतीय स्थान पर रहे। Read Full Kaput Article »
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में देश-विदेश के मंडपों के बीच अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करायी है। यह भारत का 29वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला था। इसमें छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए देश के इस नये राज्य के मंडप को आज एक गरिमामय समारोह में रजत पदक से सम्मानित किया गया।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री ज्योतिर्रादित्य सिंधिया ने समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम को यह पदक प्रदान किया। निगम के प्रबंध संचालक श्री राजेश गोवर्धन ने उनसे निगम के लिए यह सम्मान ग्रहण किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि भारत का यह व्यापार मेला दुनिया के विभिन्न देशों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी मंदी के इस दौर में भी भारत तेजी से आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। श्री सिंधिया ने छत्तीसगढ़ के मंडप को रजत पदक प्रदान करते हुए इसके लिए राज्य सरकार और छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नई दिल्ली के इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारत के विभिन्न राज्यों के पांच हजार व्यापारियों और उद्योगपतियों सहित दुनिया के 66 देशों के लगभग आठ सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। Read Full Kaput Article »