छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में गुढ़ीयारी के स्लम बस्ती में घुसने पर अचानक हर किसी के मुँह में यही निकलता है कि ‘‘गरीबों की राजधानी’’। यह गुिढ़यारी स्लम यानी झुग्गी रायपुर रेलवे स्टेशन और रेलवे लाईन के ब्रल से है।
गौरतलब है कि रायपुर जनसंख्या 10 लाख 14 हजार 213 है। जिसमें से 5 लाख 16 हजार 829 लोग रायपुर स्लम या रायपुर झुग्गी में रहते हैं। यानि एक अनुमान से कुल 61 हजार 449 परिवार स्लम झुग्गी झोपड़ी में रहतें हैं। जहां पहुँचते-पहुँचते सारी सुविधाएं सुख जाती हैं।
ऐसा नहीं है कि रायपुर राजधानी के इन गरीबों कोई बड़ी मदद मिलने जा रही है। बल्कि इनके कब्जे में जो 84.091 हेक्टेयर जमीन पड़ी है। इसकी कीमत सौ करोड़ से ज्यादा है। जिसका शासन-प्रशासन के अलावा कुछ और लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। आगे देखते हैं कब्जा किसका होता है सौ करोड़ की रायपुर स्लम झुग्गी झोपड़ी में ।