औद्योगिक उत्पादन सूचकांक

छह मुख्य उद्योगों का सूचकांक (आधार: 1993-94 - 100) - अक्तूबर, 2009

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) (आधार: 1993-94 # 100) में अक्तूबर, 2009 की अवधि में कुल 26.7 प्रतिशत भारवाले छह मुख्य उद्योगों का सूचकांक 254.8 (अनंतिम) पर बना रहा। इसने 3.5 प्रतिशत (अनंतिम) वृध्दि दर्ज की है जबकि पिछले वर्ष अक्तूबर में 2.0 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की थी। इन छह मुख्य उद्योगों ने अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 के दौरान 4.7 प्रतिशत (अनंतिम) की बढ़ोत्तारी दर्ज की है जबकि अप्रैल-अक्तूबर, 2008-09 की अवधि में यह बढ़ोत्तारी 3.3 प्रतिशत थी।

कच्चा तेल -

अक्तूबर, 2009 के दौरान कच्चा तेल के उत्पादन (आईआईपी में 4.17 प्रतिशत की भागीदारी) में (-) 2.2 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह वृध्दि (-) 0.2 प्रतिशत (अनंतिम) थी। अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में (-) 1.4 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि अप्रैल-अक्तूबर, 2008-09 की अवधि में यह वृध्दि (-) 0.7 प्रतिशत थी।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद :-

अक्तूबर, 2009 के दौरान पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (आईआईपी में 2.00 प्रतिशत की भागीदारी) में 7.2 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह वृध्दि 5.0 प्रतिशत (अनंतिम) थी। अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 के दौरान पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन में (-) 2.0 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि अप्रैल-अक्तूबर, 2008-09 में यह वृध्दि 4.5 प्रतिशत थी।

कोयला :-

अक्तूबर, 2009 के दौरान कोयला उत्पादन (आईआईपी में 3.2 प्रतिशत की भागीदारी) में 5.0 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह वृध्दि 10.6 प्रतिशत (अनंतिम) थी। अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 के दौरान कोयला उत्पादन में 10.2 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि 2008-09 की इसी अवधि में यह वृध्दि 9.4 प्रतिशत थी।

विद्युत :-

अक्तूबर, 2009 के दौरान विद्युत उत्पादन (आईआईपी में 10.17 प्रतिशत की भागीदारी) में 4.7 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह वृध्दि 4.4 प्रतिशत (अनंतिम) थी। अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 के दौरान विद्युत उत्पादन में 6.5 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि 2008-09 की इसी अवधि में यह वृध्दि 2.8 प्रतिशत थी।

सीमेंट :-

अक्तूबर, 2009 के दौरान सीमेंट उत्पादन (आईआईपी में 1.99 प्रतिशत की भागीदारी) में 5.3 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि दर्ज की है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह वृध्दि 6.2 प्रतिशत (अनंतिम) थी। अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 की अवधि के दौरान सीमेंट उत्पादन में 11.3 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि हुई है जबकि अप्रैल-अक्तूबर, 2008-09 की अवधि में यह वृध्दि 5.6 प्रतिशत थी।

तैयार (कार्बन) इस्पात :-

अक्तूबर, 2009 के दौरान तैयार (कार्बन) इस्पात उत्पादन (आईआईपी में 5.13 प्रतिशत की भागीदारी) में 1.1 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज हुई जबकि 2008 की इसी अवधि में वृध्दि (-) 4.9 प्रतिशत (अनंतिम) थी। अप्रैल-अक्तूबर, 2009-10 के दौरान तैयार (कार्बन) इस्पात उत्पादन में 2.7 प्रतिशत (अनंतिम) की वृध्दि हुई है जबकि 2008-09 की इसी अवधि में यह वृध्दि 2.00 प्रतिशत थी।


चिट्ठाजगत