छत्‍तीसगढ़ चुनाव

लो भाई चुनाव आया और भाई लोगों की कुछ शामत भी - नगरीय चुनावों में असामाजिक तत्वों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

छत्‍तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के लिए सभी जिलों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

छत्‍तीसगढ़ के अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने सहित मतदान के पूर्व होटलो एवं लॉजों की सघन जांच करने के भी निर्देश दिये गए हैं।  Read Full Kaput Article »

गरीबों की राजधानी

छत्‍तीसगढ़ राजधानी रायपुर में गुढ़ीयारी के स्‍लम बस्‍ती में घुसने पर अचानक हर किसी के मुँह में यही निकलता है कि ‘‘गरीबों की राजधानी’’। यह गुि‍ढ़यारी स्‍लम यानी झुग्‍गी रायपुर रेलवे स्‍टेशन और रेलवे लाईन के ब्रल से है।

गौरतलब है कि रायपुर जनसंख्‍या 10 लाख 14 हजार 213 है। जिसमें से 5 लाख 16 हजार 829 लोग रायपुर स्‍लम या रायपुर झुग्‍गी में रहते हैं। यानि एक अनुमान से कुल 61 हजार 449 परिवार स्‍लम झुग्‍गी झोपड़ी में रहतें हैं। जहां पहुँचते-पहुँचते सारी सुविधाएं सुख जाती हैं।  Read Full Kaput Article »

Madhu Koda Arrest

Breaking News - Madhu Koda arrested from home town Chaibasa. The Chaibasa arrest of Madhu Koda Ex Jharkhand Chief Minister is the enevitable which ultimately happen.

Madhu Koda hospitalised on Sunday and Chaibasa Madhu Koda arrest occured on Monday. The Vigilance Commission of India and Income Tax Department lengthy enquiry was clearly showing that Madhu Koda arrest was a must thing and would have been done long before.

But Madhu Koda some how escaped the process due to illness god knows real or falls.

Madhu Koda arrest show the power and victory of democratic system.

अमिताभ को पत्र आशा श्रीवास्‍तव का

आशा श्रीवास्‍तव जी ने अमिताभ बच्‍चन को पत्र लिखकर अपनी एक खास कविता के बारे में बताया । आप भी पढ़े पत्र और कविता -

माननीय सदीनायक अमिताभजी,
नमस्‍कार,

आपके ब्‍लॉग में मेरा यह पहला पत्र है। मेरे लिए अपना थोड़ा परिचय देना जरूरी है। मेरा नाम आशा श्रीवास्‍तव है और मेरी उम्र 72 साल है। मैंने 1960 में अंग्रेजी साहित्‍य में एम.ए किया और 34 साल अंग्रेजी पढ़ाई। मेरा यह परिचय एकदम मामूली हे। परन्‍तु इस अर्थ में अपने आप को विशिष्‍ट मानती हूँ कि विगत 40 वर्षों से मैं कविवर बच्‍चन जी की प्रशंसिका हूँ। बच्‍चनजी का कविता के स्‍वर्णिम काल को मैंने बड़ी शिद्दत से जिया है और उनकी काव्‍य प्रतिमा को दिवानगी की हद तक चा‍हा है। पितृ पक्ष में मैंने आपके द्वारा एक न्‍यूज चैनल पर अपने पिताजी की स्‍मृति में एक कवि सम्‍मेलन कराने की खबर सुनी इस खबर में मुझे मेरे जीवन काल के 40 पीछे का खड़ा किया। उन दिनों हम कॅलेज गैदरिंग तथा कविसम्‍मेलनों में बच्‍चन जी को मधुशाला का पाठ करते सुना करते थे उनकी हाला की असर शबाब पर था। कविता पढ़ते-पढ़ते कब मैंने कलम पकड़ ली मुझे पता ही न चला। वैसे मेरी रचनाएं केवल उद्गारों का प्रागट्य मात्र थीं जिसमें शब्‍द शक्ति और शिल्‍प का अभाव रहता था पर जैसा उन्‍होंने कहा है

जब दिल विगलित हो जाता है तब वह कैसे जम सकता है धारा को मोड़ भलेही दो पर वेग कहां थम सकता है।  Read Full Kaput Article »

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले में निवासरत गरीबी रेखा श्रेणी दसवीं कक्षा पास युवको को उड़ीसा के कटक स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा को यह प्रशिक्षण स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की विशेष परियोजना के तहत दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए युवाओं का पंजीयन जिला पंचायत बस्तर कार्यालय में आगामी एक दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे से किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण में जिले के 59 गरीब युवाओं को कटक स्थित सिक्युरिटी इंटेलीजेंस सर्विस नामक संस्थान में प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।

इन सभी छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी मिल गया है।  Read Full Kaput Article »

राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियोजना

छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी और पिछड़े अंचलों में रहने वाले किसानों तक अब खेती-किसानी के उन्नत और आधुनिक तरीके पहुंचने लगे हैं किसानों को इससे होने वाले फायदे भी नजर आने लगे हैं और वे इन्हें खुशी-खुशी अपना भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पिछड़े आदिवासी बाहुल्य अंचलों में संचालित राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियोजना से किसानों ने अपने खेतों में अरहर, रागी, रामतिल और सब्जी आदि फसलों के साथ मछली उत्पादन में आशातीत सफलता पायी है।

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के बस्तर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड वास्तानार विकासखंड के ग्राम तोरागुर, जामगांव, लालागुड़ा और पीरमेटा के किसानों ने इस परियोजना के तहत स्थानीय कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन लेकर अपने खेतों की जमीन में फसल उत्पादन बढ़ाकर एक तरह से सोना उपजाना सीख लिया है। इन गांव के किसानों ने कृषि महाविद्यालय सहित राज्य शासन के कृषि विभाग के सहयोग से उन्नत खेती को अपनाकर साग-सब्जी उत्पादन करने के साथ ही दलहन-तिलहन फसलों के अलावा रागी कुल्थी जैसी लघु धान्य फसलों का बेहतर उत्पादन करने के तरीके सीख लिये हैं। इन गांवों के किसानों ने राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियोजना के जरिए कृषि महाविद्यालय की मदद से छोटे-छोटे तालाबों में मछली पालन और बतख पालन करना भी जान लिया है।  Read Full Kaput Article »

टर्टिल्स कैन फ्लाई

कुर्दिश भाषा की विश्‍व सिनेमा प्रस्‍तुति कुर्द शरणार्थी शिविर में अमेरिका की ईराक पर चढ़ाई की पूर्व संध्‍या का चित्रण है। इसकी खासियत है बाल मनोविज्ञान का चित्रण। टर्टिल्स कैन फ्लाई का वीडियो कृ‍पया नीचे देखें। आज कल यह अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव गोवा 2009 में प्रदर्शित की जा रही है। किसी ने देखा हो तो टिप्‍पणी जरूर करें।

तुर्की-ईरान सीमा के निकट, घोबादी के मूल देश कुर्दिस्तान में स्थापित सोरान एक 13 वर्षीय लड़का है, जो अपने पास के अन्य बच्चों को आदेश देता है क्योंकि वह सद्दाम का पतन सुनने के शौकीन ग्रामीणों के लिए एंटिना स्थापित कर रहा है ।  Read Full Kaput Article »

छत्‍तीसगढ़ मस्टर रोल कांड

छत्‍तीसगढ़ में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने वाले पांच रोजगार सहायक बर्खास्त

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर से सटे कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने और गंभीर वित्तीय अनियमित्ता बरतने पर पांच रोजगार सहायकों को छत्‍तीसगढ़ सरकार ने सेवा बर्खास्त कर दिया गया है।

छत्‍तीसगढ़ रोजगार गारंटी योजना के कार्यो की सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त शिकायतों के आधार पर कबीरधाम जिला छत्‍तीसगढ़ के कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोरखपुर कला के रोजगार सहायक श्री सुनील कुमार साहू, सिंघनपुरी ग्राम के रोजगार सहायक सुश्री उमला कौशिक, ग्राम राम्हेपुर के श्री मनीराम तुर्केले, पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम बघर्रा के रोजगार सहायक रमा वैष्णव और ग्राम रूसे के रोजगार सहायक चरण सिंह को बर्खास्त कर दिया है।  Read Full Kaput Article »

इपऊफी-गोवा फिल्म स्टार

मेरा फिल्म स्टार बनना इश्वर की इच्छा थी - आशा पारिख

इपऊफी-गोवा मे आज एक बार फिर आशा पारिख ने जहां अपनी पुरानी यादों को ताजा किया वहीं एक औपचारिक संवाददाता सम्मेलन को बीते दिनों की तरह सामूहिक रूप से पुन: साथ रहने में तब्दील कर दिया ।

सुन्दरता से दीप्तिमान आशा ने आनन्दित होते हुए कहा कि मेरा फिल्म स्टार बनना शायद ईश्वर की इच्छा थी और मैंने उस नियति को पूरा किया । यह नम्रता तब प्रदर्शित हुई जब किसी ने एक अभिनेत्री के रूप में उनके मूल्यांकन के विषय में पूछा ।  Read Full Kaput Article »

फिल्म की पटकथा

पटकथा से मोहब्बत होने के बाद ही मैं उसे फिल्म का रूप देता हूँ - अनिरुध्द रॉय चौधरी

फिल्म के पर्दे पर आपकी मेहनत और आपका प्रेम ही कोई जादू कर पाता है, न कि कोई फार्मूला। यह कहना है भारतीय पैनोरमा खंड में शामिल अन्तहीन फिल्म के निर्देशक अनिरुध्द रॉय चौधरी का।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सभी फिल्म वास्तविकता से पूर्ण होती है और उन अनुभवों, परिस्थितियों और चरित्रों पर आधारित होती है, जिसका उन्होंने जीवन में खुद अनुभव किया होता है।  Read Full Kaput Article »

Syndicate content


चिट्ठाजगत